SC GD Constable Recruitment 2024: दसवीं पास के लिए निकली 26146 पदों पर भर्ती, ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन
SSC GD Constable Recruitment 2024: दसवीं पास के लिए निकली 26146 पदों पर भर्ती , ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन SSC GD Constable Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कांस्टेबल ( जीडी ) के 26146 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। दसवीं उत्तीर्ण युवक - युवतियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। योग्य आवेदक एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 24 नवंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक स्वीकार किये जायेंगे। एसएससी कांस्टेबल भर्ती में चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 21700-69100/- रूपये सैलरी दी जाएगी। एसएससी द्वारा सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), Indo Tibetan Border Police (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में कांस्टेबल ( जीडी ) और असम राइफल में राइफलमैन ( जीडी ) के पदों पर आवेदकों का चयन किया जायेगा।...